खाना परोसने में देरी पर बरपाया कहर, 24 घंटे तक बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं; पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तारराजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र से घरेलू हिंसा की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक महिला को उसके पति ने कथित रूप से इतनी बेरहमी से प्रताड़ित किया कि उसकी कहानी सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं। आरोप है कि पति ने खाना परोसने में थोड़ी देर होने पर पत्नी को पीटा, गले में लोहे की जंजीर डालकर ताला लगाया और घर के आंगन में खंभे से बांध दिया। इतना ही नहीं, उसने गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म कर महिला के शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया।घटना खिलचीपुर थाना क्षेत्र के छीपीपुरा गांव की है। पीड़िता मांगी बाई तंवर ने पुलिस को बताया कि 10 जून को उसका पति सरदार सिंह तंवर शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने डंडों से पिटाई करने के बाद महिला के गले में भारी लोहे की जंजीर डालकर ताला लगा दिया और उसे खंभे से बांध दिया।पीड़िता के मुताबिक उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने गैस पर लोहे का सरिया गर्म कर उसके पैर, कमर, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों को दाग दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके गुप्तांगों के आसपास भी गर्म सरिया लगाकर गंभीर चोटें पहुंचाईं और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।महिला ने बताया कि घर में दोनों ही रहते हैं। मौका मिलने पर उसने किसी तरह जंजीर तोड़ी और रात के अंधेरे में अपनी जान बचाकर घर से निकल गई। डर और दर्द के बावजूद वह करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर खिलचीपुर थाने पहुंची। रात करीब 10 बजे जब वह थाने पहुंची, तब उसके गले में टूटी हुई जंजीर और ताला लटका हुआ था।थाने पहुंची महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मेडिकल परीक्षण कराया।खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति सरदार सिंह तंवर के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके एक बच्चे का जन्म हुआ था, लेकिन तीन महीने की उम्र में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पति का व्यवहार लगातार आक्रामक होता गया। महिला का कहना है कि वह वर्षों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी, लेकिन इस बार उसके पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद; हादसे का वीडियो आया सामने लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, चार अधीक्षण यंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी