कोलकाता। प्रदीप चौधरी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष बुधवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब वे अपने सामान्य सार्वजनिक स्वरूप से अलग परिधान में नजर आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सायोनी घोष टाइट फिट जींस और टॉप पहने हुए थीं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा लगभग पूरी तरह ढक रखा था। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें पहचान लिया।मीडिया प्रतिनिधियों ने उनसे विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और बिना टिप्पणी किए वहां से रवाना हो गईं।सायोनी घोष के कोलकाता पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जारी हैं, हालांकि उनकी ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।साभार: पीटीआई Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फुटबॉल विश्व कप 2026 का महासंग्राम शुरू, पहली बार 48 टीमें दिखाएंगी दम राज्यसभा नामांकन विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई