भाजपा की नीतियों पर जनता जता रही विश्वास, विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस अपनी कमजोरियों पर विचार करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता लगातार भरोसा जता रही है। यही कारण है कि भाजपा को देश और प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए।डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक स्थिति और जनाधार में आई कमी के कारणों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जनता के बीच जाकर विश्वास हासिल करने के बजाय केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से कोई लाभ नहीं होने वाला है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी तथा जनता का भरोसा लगातार मजबूत होगा। राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा के खाते में आना जनता के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की तीनों सीटों का भारतीय जनता पार्टी के खाते में आना पार्टी के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य की तीनों राज्यसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा निरंतर जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश तथा देश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगे भी प्रदेश और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी तथा जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर की तत्परता से यात्री को मिला 50 हजार रुपये का खोया सामान ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दिया रात्रि भोज, बोले सीएम मोहन- आत्ममूल्यांकन करे कांग्रेस