इंदौर में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत, राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जताई खुशीइंदौर/भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मेहमानों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ब्रिक्स सम्मेलन की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक संबंधों को मजबूत कर रहा है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग एवं साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, ऐसे में कृषि मंत्रियों और विशेषज्ञों का यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पूरे विश्व को एक परिवार मानने की प्रेरणा देती है। इसी विचार के साथ सहभागी देशों के साथ सहयोग और समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan, उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda, नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya तथा जल संसाधन मंत्री Tulsi Silawat सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा की तीनों सीटों पर जीत पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मिली जीत के बाद राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा को सफलता मिली है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी अंदरूनी स्थिति और राजनीतिक चुनौतियों का आत्ममूल्यांकन करना चाहिए तथा अपनी कमियों पर विचार करना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फुटबॉल विश्व कप 2026 का महासंग्राम शुरू, पहली बार 48 टीमें दिखाएंगी दम