चिंटू मालवीय ने जान को खतरा बताया, महिलाओं ने सोशल मीडिया पर उत्पीड़न के लगाए आरोपइंदौर। आमिर खान।। शहर में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक ओर चिंटू मालवीय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंटू मालवीय ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। उनका कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी थी। मालवीय का दावा है कि मामले में एक आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमकाने और डराने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने एडिशनल डीसीपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि चिंटू मालवीय सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि प्रभावित हो रही है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक मामले में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बेलगवा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन RCC नाली गुणवत्ताविहीन,सम्बंधित अधिकारी नही दे रहे ध्यान दिल्ली हादसे के बाद एक्शन मोड में मध्यप्रदेश सरकार, मॉल, कॉलेज, होटल और रेस्टोरेंट की होगी जांच