देवास। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक बुधवार, 3 जून को देवास के मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी।बैठक में समिति के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं विचार आमंत्रित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखने का आग्रह किया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की राय एवं व्यापक जनमत उच्च स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संबंध में जनभावनाओं, सुझावों और विभिन्न पक्षों को समझते हुए व्यापक विचार-विमर्श करना है, जिससे शासन को नीति निर्माण में सहायता मिल सके।English Hashtags: Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला पटवारी दुष्कर्म मामले में डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा आपकी करतूतों के ही नतीजे तो सामने आ रहे हैं जनाब!