मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की पहली जिला ड्रोन यूनिट और “इंदौर ट्रैफिक साथी” ऐप का शुभारंभइंदौर। प्रदीप चौधरी। आमजन की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर सुशासन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को डीआरपी लाइन इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की पहली जिला ड्रोन यूनिट और “इंदौर ट्रैफिक साथी” ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएसआर के तहत प्राप्त पुलिस मोबाइल वाहनों का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने इंदौर पुलिस द्वारा तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन यूनिट कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, आपदा प्रबंधन और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं “इंदौर ट्रैफिक साथी” ऐप नागरिकों को ट्रैफिक अपडेट, मार्ग परिवर्तन और अन्य उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक के बिना प्रभावी पुलिसिंग की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपदा राहत और यातायात व्यवस्था को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने इंदौर पुलिस की इस पहल को प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।18 हाईटेक ड्रोन करेंगे शहर की निगरानीइंदौर पुलिस की जिला ड्रोन यूनिट में 18 अत्याधुनिक ड्रोन शामिल किए गए हैं, जो हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों और आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। ये ड्रोन शहर के विभिन्न क्षेत्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर कंट्रोल रूम तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में सक्षम होंगे। बड़े आयोजनों, संवेदनशील क्षेत्रों और आपातकालीन परिस्थितियों में इनका विशेष उपयोग किया जाएगा।प्रशिक्षित पुलिस टीम करेगी संचालनड्रोन यूनिट के संचालन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की गई है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह टीम ड्रोन संचालन, तकनीकी विश्लेषण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित है।ट्रैफिक प्रबंधन को मिलेगा नया आयामइंदौर पुलिस ड्रोन तकनीक का उपयोग यातायात प्रबंधन में भी करेगी। प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर निगरानी के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति का विश्लेषण कर त्वरित समाधान किया जा सकेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।“इंदौर ट्रैफिक साथी” ऐप से मिलेगी त्वरित जानकारीकार्यक्रम में लॉन्च किए गए “इंदौर ट्रैफिक साथी” ऐप के माध्यम से नागरिकों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं, मार्ग परिवर्तन, ट्रैफिक अपडेट और अन्य उपयोगी सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह ऐप पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होगा।पुलिस मोबाइल वाहनों का भी हुआ लोकार्पणकार्यक्रम के दौरान सीएसआर के तहत प्राप्त 5 बोलेरो वाहन और 4 बुलेट मोटरसाइकिलें इंदौर पुलिस को समर्पित की गईं। इन वाहनों से पुलिस की गश्त, अपराध नियंत्रण, त्वरित सहायता और जनसेवा कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे, आईडीए अध्यक्ष श्रवण चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, नगर सुरक्षा समिति सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।“सुरक्षित इंदौर – स्मार्ट इंदौर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंदौर पुलिस की यह पहल तकनीक आधारित पुलिसिंग के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मालवा जर्नलिस्ट फोरम ने आयोजित की परिचर्चा, ‘पत्रकारिता : कल, आज और कल’ पर हुआ मंथन निगम राजस्व विभाग में कुर्सी का खेल शुरू