पूर्व अफसर के फेर मे फंसे अपर आयुक्त आकाश सिंह इंदौर। नगर निगम राजस्व विभाग में मनमानी करने वाले अपर आयुक्त से राजस्व विभाग की कमान छीनने के बाद भी उनका दखल कामकाज में बना हुआ है। इसके चलते जिन सहायक राजस्व अधिकारियों पर वह स्वयं कार्रवाई नहीं कर सके। उन पर मौजूदा अफसर से कार्रवाई कराकर अपने मंसूबे पूरे कर रहे है। इससे राजस्व विभाग में एकबार फिर हालात बेकाबू होने की संभावनाएं बनने लगी है। नगर निगम में अफसरो की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जिस कुर्सी पर बैठा है उसने अपनी कमाई के रास्ते वही बना लिए है। इसके चलते ही अफसर अपनी मनमानी के लिए निगम के नियमो को दरकिनार कर विभाग में अपना प्रभाव जमाने के प्रयास में जुटे हुए है। इसके चलते ही निगम अफसरो और कर्मचारियो के बीच विवाद की स्थित बनने लगी है। सूत्रो की माने तो नगर निगम राजस्व विभाग की कमान संभालने वाले अपर आयुक्त श्रंगार श्रीवास्तव और सहायक राजस्व अधिकारियो के बीच कामकाज को लेकेर कई मतभेद बन गए थे। जिसकी जानकारी मिलने पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने राजस्व विभाग का कामकाज श्रीवास्तव से छीनकर अपर आयुक्त आकाश सिंह को सौप दिया। लेकिन कहा जा रहा है कि आकाश सिंह राजस्व विभाग का हर काम श्रीवास्तव से पूंछ-पूंछ कर कर रहे है। ऐसे में जो एआरओ उनके टारगेट पर रहे है। उनके खिलाफ आकाश सिंह के जरिए कार्रवाई करानी शुरु कर दी है। हो सकती है कार्रवाई –सूत्रो की माने तो जो सहायक राजस्व अधिकारी श्रीवास्तव के लिए किरकिरी बने हुए थे। अब उन अफसरो के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाकर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इससे कार्रवाई आकाश सिंह करेगे। लेकिन मंसूबे श्रीवास्तव के पूरे होगे। बताया जाता है कि श्रीवास्तव मौजूदा में अधिकतर समय आकाश संह के केबिन में ही बैठकर उनको राजस्व विभाग के कामकाज की नसीहत देते है। इसका असर पर भी दिख्ने लगा है। दोस्ती या कुछ और –निगम राजस्व विभाग के कामकाज का जिम्मा संभाल रहे अपर आयुक्त आकाश सिह को लेकर अब तक विभाग में बेहतर छवि बनी हुई है। उनके मातहत भी कहते है कि सिंह बहुत अच्छे है। लेकिन विभागीय कामकाज में दूसरे की नसीहत लेना सभी को नागवार लग रहा है। इससे निगम में चर्चाएं होने लगी है कि आकाश सिंह को कामकाज की जानकारी नही है जो वह हर काम पूंछकर करते है। या दोस्ती निभा रहे है। मामला जो भी हो लेकिन अब तक अपने कामकाज और व्यवहार से कर्मचारियों का दिल जीतने वाले अपर आयुक्त आकाश सिंह के कामकाज की शैली पुराने अफसर के ढ़र्रे पर लौटती महसूस होने से चर्चाओ का दौर शुरु हो गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग को नई उड़ान उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)