इंदौर। सलमान अंसारी । सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के समाज सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि तंबाकू और नशे की लत समाज एवं परिवार दोनों के लिए घातक है। इसके प्रति जागरूकता फैलाकर ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संगीता मेंदोलिया, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गोगने, शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय, जिला अध्यक्ष युगल खेर, प्रदेश संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश यादव, शहर महासचिव रूपेश पाल, शहर उपाध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा, महेन्द्र परमार, श्रीमती रेणुका गौड़, अनिल कुमार सिंह, दीपेश गौड़, आशुतोष श्रीवास्तव, पप्पू मुवेल, विनोद श्रीवास्तव, महेन्द्र राठौर, शशांक शर्मा, समीर तिवारी सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीतू पटवारी पर टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका मालवा जर्नलिस्ट फोरम ने आयोजित की परिचर्चा, ‘पत्रकारिता : कल, आज और कल’ पर हुआ मंथन