भोपाल। मध्य प्रदेश में सीधी को नया संभाग बनाए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस बार सिहावल से भाजपा विधायक Vishwamitra Pathak ने मुख्यमंत्री Mohan Yadav से मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव रखा है।विधायक ने सुझाव दिया है कि Sidhi, Singrauli और Mauganj को मिलाकर नया संभाग बनाया जाए। उनका कहना है कि सिंगरौली की दूरी सीधी से करीब 100 किलोमीटर है, जबकि रीवा संभाग से इसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर पड़ती है। वहीं मऊगंज की दूरी सीधी से करीब 40 किलोमीटर है, जबकि रीवा से यह करीब 100 किलोमीटर दूर है।विधायक के अनुसार प्रशासनिक सुविधा और आमजन की सहूलियत को देखते हुए नया संभाग बनाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।गौरतलब है कि सीधी को नया संभाग बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। अब जनप्रतिनिधि स्तर पर इस मुद्दे को दोबारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मानस नेशनल पार्क में गैंडे का आतंक, पर्यटकों की जीप पर किया हमला भोपाल एयरपोर्ट पर अमचूर को समझा ड्रग्स, 57 दिन जेल में रहे इंजीनियर; हाईकोर्ट ने दिए 10 लाख मुआवजे के आदेश