टैक्टर टैंकर पर स्टीकर नहीं लगे होने पर 25 हजार की पेनल्टी लगाई इंदौर निगमायुक्त रानी सती गेट के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें टैक्टर टैंकर नंबर MP 09 AB 0932 दिखाई दिया उक्त टैंकर पर पानी बेचने पर शिकायत करने संबंधी निगम द्वारा लगाए गए स्टीगर भी नहीं लगा हुआ था।निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि जोन क्रमांक 9 में पार्श्वनाथ जैन कालोनी रानी सती गेट के पास टैंकर पानी डाल रहा था वहां नागरिकों से जानकारी लेने पर नागरिकों ने बताया कि टैक्टर टैंकर ड्राइवर द्वारा पानी देने के बदले में पैसे लिए जा रहे तथा टैंकर पर कुछ नहीं लिखा होने व स्टीगर नहीं होने से ड्राइवर द्वारा निजी टैंकर बताकर पानी बेचा जा रहा है। शिकायत सुनते ही निगमायुक्त ने टैक्टर टैंकर ड्राइवर को कड़ी फटकार लगाई ओर टैक्टर टैंकर नंबर MP 09 AB 0932 जप्त कर वर्कशॉप में खड़ा करा दिया तथा एजेंसी आशा इंटरप्राइजेस पर रुपए 25000 के पेनल्टी लगाई गई।इसी प्रकार सुबह लसुड़िया मोरी में दौरे के दौरान निगमायुक्त को 2 टैक्टर टैंकर दिखाई दिए जिसमें टैंकरो पर नंबर नहीं लिखे थे तथा टैंकर पर स्टीगर भी नहीं लगे हुए थे, इस पर आयुक्त द्वारा दोनों टैंकर के ड्राईवर का फटकार लगाई ओर उक्त दोनों टैक्टर टैंकर एजेंसी साईं कृपा इंटरप्राइजेस के होने पर एजेंसी पर 10000-10000 की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम अफसरो की प्रताड़ना से तंग निगम कर्मी ने जहर खाया