बालाघाट। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने, ओंकारेश्वर क्षेत्र में की जा रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने तथा जीतू पटवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।दिनांक 18 मई 2026 को कलेक्टर बालाघाट के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से अवगत कराया।ज्ञापन में कहा गया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को उचित न्याय एवं राहत प्रदान की जाए। साथ ही ओंकारेश्वर क्षेत्र में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए तथा आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं।कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष दिनेश ध्रुवे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान श्रीमती पुष्पा कोकोडे, युगेन्द्र सिंह, शरदलाल, उर्मिला वरकड़े, गौरव परते, धरमसिंह मरकाम, नीलम सिंह मरकाम, रोहित मरकाम, विनीता उईके, महेश्वर मरावी, यू.एस. मस्करे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड सीएम धामी से की मुलाकात खतरनाक आवारा कुत्तों को मारने की अनुमति, आदेश न मानने पर अवमानना होगी: सुप्रीम कोर्ट