भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिलों में कार्यरत ग्राम पंचायत पेसा मोबिलाइजरों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत राज संचालनालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।जारी पत्र के अनुसार पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आरजीएसए योजना 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में पेसा मोबिलाइजरों की सेवाएं संचालित की जा रही थीं। योजना की अवधि समाप्त होने के बाद अब इन सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।पंचायत राज संचालनालय द्वारा जारी आदेश में झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर, धार, खरगोन, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी और शहडोल सहित कई आदिवासी बहुल जिलों के जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत पेसा मोबिलाइजरों को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त किया जाए।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार स्तर पर योजना के नए स्वरूप और क्रियान्वयन को लेकर नीति निर्धारण प्रक्रिया जारी है। आगामी निर्देश प्राप्त होने पर संबंधित जिलों को अलग से सूचित किया जाएगा।इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में कार्यरत पेसा मोबिलाइजरों के भविष्य को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’, ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया स्वरूप