ग्वालियर।। Gwalior पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर स्थित कैलाश विहार के एक होटल में दबिश देकर चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपी Morena और Dholpur के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक सहित बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी होटल एचजी के एक कमरे को कंट्रोल रूम बनाकर देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। कमरे से लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल फोन के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। आरोपी लंबे समय से होटल में ठहरे हुए थे और उनकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध बनी हुई थीं।एसएसपी Dharmveer Singh को सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में ठहरे कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के कंट्री कोड +92 वाले नंबरों से लगातार व्हाट्सएप कॉल और संदेश आ रहे थे। पाकिस्तान में बैठा एक संचालक इन्हें निर्देश देता था कि ठगी की रकम किस खाते में मंगानी है और आगे किन खातों में ट्रांसफर करनी है।पुलिस के मुताबिक गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था और उन्हें किराये पर लेकर ठगी की रकम मंगाता था। इसके बाद म्यूल बैंक खातों के माध्यम से रकम को विदेश भेजा जाता था, ताकि सीधे लेनदेन का पता न चल सके।पुलिस ने होटल के कमरे से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितनी बड़ी राशि विदेश भेजी गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित प्रधानमंत्री मोदी की अपील : पेट्रोल-डीजल और गैस का कम करें उपयोग, एक वर्ष तक सोना न खरीदने की सलाह