भागलपुर। बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय उस हिस्से पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:35 बजे पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के पुल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ और कुछ ही देर में स्लैब पूरी तरह गंगा में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और एहतियातन पुल को खाली कराया गया। लोगों को सुरक्षित हटाने के लगभग 15 मिनट बाद ही स्लैब नदी में समा गया।घटना के बाद प्रशासन ने भागलपुर और नवगछिया दोनों ओर से पुल को सील कर दिया है और आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में मुंगेर के रास्ते आने-जाने की सलाह दी है।डीएम नवल किशोर चौधरी के अनुसार, पुल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इस घटना के बाद पुलों के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना एक लाख से अधिक लोग गुजरते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है और इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भीषण गर्मी में राहत: ग्राम पंचायत भांग्या में निःशुल्क जल सेवा टैंकर सेवा शुरू अशोकनगर में अमानवीयता की हद: एम्बुलेंस- स्ट्रेचर न मिलने पर परिजन चादर में शव ले गए घर