नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों से होटल, रेस्टोरेंट और फूड कारोबार से जुड़े व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। जनवरी से अब तक कीमतों में कुल 1,518 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।महीनेवार बढ़ोतरी इस प्रकार रही:1 जनवरी: ₹1111 फरवरी: ₹501 मार्च: ₹317 मार्च: ₹1151 अप्रैल: ₹2181 मई: ₹993विशेषज्ञों का मानना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का सीधा असर होटल, ढाबों और खान-पान के व्यवसाय पर पड़ेगा। इससे बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के कारण उन्हें खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। महंगाई के इस दौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि ने छोटे कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वायरल ट्रांसफॉर्मर वीडियो की सच्चाई: हरियाणा के गुरुग्राम/मानेसर की घटना, मैग्नेटिक फील्ड नहीं बल्कि करंट बना मौत का कारण इंदौर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 जोन के भवन अधिकारी और निरीक्षक बदले