इंदौर। आमिर खान।।अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक बदमाश को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) अमित सिंह द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी दीपक चचोलिया (उम्र 26 वर्ष), निवासी भागीरथपुरा, इंदौर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पप्पूलाल शर्मा सहित पुलिस टीम के सउनि अंतर सिंह बारुड़, सउनि अनिल कुमार सविता, प्रधान आरक्षक राजू बघेल एवं अमित तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवास पुलिस में तबादले: 6 निरीक्षकों की अस्थायी पदस्थापना, तत्काल जॉइनिंग के निर्देश होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर: ईरान ने दो कार्गो जहाजों पर किया कब्ज़ा, वीडियो जारी