भोपाल, 23 अप्रैल 2026। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के करोंद और गांधीनगर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक ओर भाजपा सरकार गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को पिछले करीब एक महीने से भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि गैस सिलेंडर न मिलने से घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों के साथ सूरज नगर स्थित जानवी गैस एजेंसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने एजेंसी प्रबंधन से सिलेंडर आपूर्ति को लेकर जवाब मांगा। मौके पर मौजूद एजेंसी मैनेजर ने स्पष्ट रूप से कहा कि “सिलेंडर आ ही नहीं रहे हैं।” मैनेजर का यह बयान अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार जमीनी हकीकत से दूर सिर्फ बयानबाजी कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रशासन या सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उन्हें हो रही परेशानी से राहत मिल सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन निर्वाचन ड्यूटी में मानवता की मिसाल: MP पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई पीठासीन अधिकारी की जान नकली साधुओं के नशीले प्रसाद से महिला यात्री की मौत, रेलखंड पर सनसनीखेज घटना