काठमांडू। नेपाल सरकार में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने पद संभालने के महज 26 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार और निवेश से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है।सुधन गुरुंग पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक संबंध और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। दीपक भट्टा पर पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच चल रही है।इस्तीफा देते हुए गुरुंग ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके पद पर रहते हुए जांच प्रक्रिया प्रभावित हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके लिए नैतिकता पद से ऊपर है और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।गौरतलब है कि गृहमंत्री बनने के बाद गुरुंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था, लेकिन अब उन्हीं पर लगे आरोपों के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद नेपाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन पप्पू यादव का विवादित बयान, कहा- “70-80% नेता देखते हैं पोर्न, फोन जांच कराएं” MP में RTO चेक पोस्ट फिर शुरू होंगी, हाईकोर्ट का 30 दिन में आदेश