नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस अवधि में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है।सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आम नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल, स्मार्टफोन या वेब पोर्टल के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर सकते हैं। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जहां नागरिक स्वयं जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं।🔹 क्या है स्व-गणना प्रक्रियाइस प्रक्रिया के तहत नागरिकों को एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद एक यूनिक आईडी (Unique ID) जनरेट होगी। यह आईडी आगामी चरण में घर-घर आने वाले गणनाकर्मियों को दिखानी होगी, जिससे डेटा सत्यापन आसान हो सकेगा।🔹 दो प्रमुख श्रेणियों में जुटेगा डेटास्व-गणना के दौरान जानकारी दो मुख्य भागों में एकत्र की जाएगी—मकान सूचीकरण: घर का स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाएंजनसंख्या विवरण: परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, शिक्षा और व्यवसाययह पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपनी मातृभाषा में भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।🔹 5 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया सरकारी अधिकारियों के अनुसार, स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल है और इसे लगभग 5 मिनट में पूरा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखना आवश्यक है।🔹 1 मई से शुरू होगा दूसरा चरण 01 मई से जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और स्व-गणना के माध्यम से भरे गए डेटा का सत्यापन करेंगे। सही जानकारी देना अनिवार्यनागरिकों को आगाह किया गया है कि स्व-गणना के दौरान सभी प्रश्नों के सही उत्तर देना कानूनी रूप से अनिवार्य है। दर्ज की गई जानकारी का बाद में फील्ड विजिट के दौरान सत्यापन किया जाएगा।अपील की गई कि जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें और अपनी यूनिक आईडी प्राप्त कर लें, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेहत विशेष | आयुर्वेद की थाली से: देशी बबूल की फली के चमत्कारी फायदे नई जनता चुनने की कवायद