उज्जैन/बड़नगर। गुम और चोरी हुए सामान की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चार परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस ने 2 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 20 हजार रुपये नगद सहित कुल ₹1.15 लाख का सामान बरामद कर उसके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह सफलता हासिल की।🔹 ऐसे हुई कार्रवाईथाना बड़नगर में मोबाइल व लैपटॉप गुम होने और मोबाइल के माध्यम से 20 हजार रुपये की ठगी के अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुए थे। थाना प्रभारी द्वारा इन मामलों को प्राथमिकता देते हुए विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से तकनीकी जांच कर सभी सामान बरामद कर लिया गया।🔹 इन लोगों को मिला सामान वापसबरामद सामान ओमप्रकाश (ग्राम अमला), विवेक जैन (बड़नगर), सतीश प्रजापत (भैसलाकला) और मलखान सिंह (भिड़ावद नंबर 02) को लौटाया गया। अपना खोया सामान वापस पाकर सभी ने पुलिस का आभार जताया।🔹 टीम की सराहनीय भूमिकाइस सफलता में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र गरवाल, हेमंत कटारे, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, आरक्षक मनोहर मोहरी, रोहित मालवीय, राकेश निनामा, स्वरूप हिरवे एवं महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।➡️ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पथरी से राहत दिलाने वाला चमत्कारी पौधा ‘पत्थरचट्टा’ नागरिक परिक्रमा/(संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां)