इंदौर ll इंदौर के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना परिसर में लंबे समय से जब्त और लावारिस पड़े दोपहिया वाहनों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 25 पुलिस एक्ट के तहत की जा रही है, जिसमें स्कूटर और बाइक जैसे वाहनों को सार्वजनिक बोली के माध्यम से बेचा जाएगा।जानकारी के अनुसार, यह खुली नीलामी 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे इंदौर स्थित जीआरपी थाना परिसर में आयोजित होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को निर्धारित समय से पहले थाना प्रभारी के समक्ष अपना नामांकन कराना अनिवार्य होगा।थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार के मुताबिक, यह प्रक्रिया उपमंडल मजिस्ट्रेट, जुनी, इंदौर के आदेश के तहत की जा रही है। सभी वाहन सार्वजनिक रूप से खुली बोली के जरिए बेचे जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।पुलिस द्वारा इस संबंध में सूचना पत्र जारी कर इसकी प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया और थाना नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।नीलामी में भाग लेने वालों को पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। साथ ही इच्छुक व्यक्ति नीलामी से पहले वाहनों की स्थिति का निरीक्षण भी कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए जीआरपी थाना इंदौर से संपर्क किया जा सकता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘प्रेमजाल’ का मास्टरमाइंड अयान पर बुलडोजर एक्शन, 180 लड़कियों से ठगी का आरोप वंदे मातरम विवाद भाजपा और कांग्रेस की नूरा कुश्ती,शहर के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश