ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले जवान, मरीज के बेड पर सोए, डस्टबिन में पेशाब का वीडियो वायरलसीधी (मप्र):मध्य प्रदेश के सीधी जिला अस्पताल से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विचाराधीन कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए और अस्पताल में अमर्यादित हरकतें करते नजर आए।वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मरीजों के बेड पर सोते और अस्पताल के कूड़ेदान में पेशाब करते दिख रहे हैं। घटना 13 अप्रैल को सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।प्राथमिक जांच में सहायक उपनिरीक्षक नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित कांस्टेबल उदयराज सिंह, जितेंद्र सिंह और मनीष तिवारी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और मामले की विभागीय जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हेल्थ :- घरेलू उपायों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, अपनाएं आसान हेल्थ टिप्स RTI में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब