देवास। संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर सख्त कदम उठाते हुए विकासखंड सोनकच्छ के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई। आदेश के अनुसार डॉ. राकेश कुमार को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है।उज्जैन रहेगा मुख्यालयनिलंबन अवधि के दौरान डॉ. राकेश कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाएं, उज्जैन संभाग रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) प्रदान किया जाएगा।अस्थायी व्यवस्था के निर्देशडॉ. राकेश कुमार के निलंबन के बाद विकासखंड सोनकच्छ के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास को सौंपा गया है।प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन हेल्थ अलर्ट: क्या आम की गुठली से पूरी होती है विटामिन B12 की कमी? जानिए सच और फायदे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता