इंदौर। आमिर खान। शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर आज इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 द्वारा राजमोहल्ला स्थित कालानी नगर जोन विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 5 के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसजनों ने बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं, बार-बार कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।ज्ञापन का वाचन राजेश मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय बाकलीवाल, शंकर नेनवा, महेश शर्मा, दिनेश मकवाना, रोहन तावेडा, अनवर शेख, राजेश सोलंकी, सुभाष चौधरी, कार्तिक चौहान, सत्यम विडारे, अरविंद चौहान, शुभम प्रजापत, महेंद्र भाटिया, पवन साहू, सुनील पाल, मुकेश ठाकुर, गनी प्रजापत, राकेश सांखला, नीरज चौहान, गोलू गिरी, बाबू शुक्रवासिया, कृष्णा गुप्ता, अंशुल सोनी, ऋषि टवेडा, गोलू निमाड़े, आयुष्मान सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने कहा कि यदि बिजली समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 8 महीने बाद जंगल से मिला छात्रा का कंकाल, प्रेमी ने गला रेतकर की थी हत्या — लापरवाही पर 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड तलवार दिखाकर प्लॉट हड़पने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल