उज्जैन/बड़नगर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तलवार के दम पर प्लॉट अपने नाम कराने और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने यह कार्रवाई की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 की रात ग्राम नावदा निवासी आस्था पाटीदार के घर पर बबलु, विशाल और अरुण अपने एक साथी के साथ पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तलवार के दम पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गांव के बाहर स्थित प्लॉट अपने नाम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बड़नगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर 13 अप्रैल को तीनों आरोपियों—बबलु (19), विशाल (22) निवासी नावदा एवं अरुण (19) निवासी पायकुंडा—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल के पास से वारदात में इस्तेमाल तलवार भी जब्त की गई।

पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी बबलु और विशाल के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उनकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक गोवर्धनदास बैरागी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading