बोकारो (झारखंड)। जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। करीब 8-9 महीने बाद आरोपी की निशानदेही पर चास कॉलेज के पास जंगल से छात्रा के कंकाल के अवशेष बरामद किए गए हैं। मामले में मुख्य आरोपी, जो कि मृतका का पूर्व प्रेमी है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार खुंटाडीह गांव निवासी पुष्पा कुमारी महतो 21 जुलाई 2025 को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने 24 जुलाई को पिंड्राजोरा थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की सुस्त जांच के चलते मामला लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।ताजा जांच में आरोपी दिनेश कुमार महतो (26) ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पुष्पा को शादी के दबाव से बचने के लिए चास कॉलेज बुलाया और फिर बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले जाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से कंकाल, बाल, कपड़ों के टुकड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। शव की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खुला मामलामामले में झारखंड हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच में तेजी आई, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा हो सका। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है।पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, 28 कर्मी सस्पेंडघटना में गंभीर लापरवाही सामने आने पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाने के सभी 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में देरी की, परिजनों को परेशान किया और जांच में कोताही बरती।न्याय की मांग तेजघटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठ रही है।फिलहाल मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इन्दौर आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, बिजली बिल कम करने की उठी मांग बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत मंडल का घेराव कर सौंपा ज्ञापन