इन्दौर (सलमान अंसारी) न्यूज नेशनल वर्ल्ड इंदौर। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे जी के आह्वान पर शहर भर में विद्युत समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक क्रमांक 7 के अंतर्गत पाटनीपुरा सब्ज़ी मंडी स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 25, 26 एवं 27 के नागरिकों की प्रमुख विद्युत समस्याओं को जोर-शोर से उठाया गया।ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों की दरों को कम करने, अनियमित एवं अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के बढ़ते बिल आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, जिसे तत्काल कम किया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, विकास जाटवा, बाबू धीमान सहित बब्बू यादव, बबलू जादौन, अंकित यादव, विपिन यादव ,संजय मराठा, आलोक जैन, मनोहर रघुवंशी, कपिल नेगी, चंपालाल वर्मा, भूपेश रघुवंशी, संजय जायसवाल, निलेश जोशी, मदन बेंदवाल, राजेश जाटवा, कन्हैया अखंड, लोकेंद्र सिकरवार, मंगेश रोड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।साथ ही वार्ड महिला प्रभारी श्रीमती सपना जाटवा, महिला ब्लॉक 7 महासचिव ज्योति वानखेड़े, ब्लॉक 7 के उपाध्यक्ष अनिल कामले,महिला पार्षद सेफु कुशवाह, कविता दीदी, अंजू गोमे, रीना बरूआ, पूर्णिमा जाटवा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आमजन ने भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि आम नागरिकों को राहत देने हेतु शीघ्र ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हॉट स्पॉट चेकिंग में अन्नपूर्णा पुलिस को बड़ी सफलता, 1.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 8 महीने बाद जंगल से मिला छात्रा का कंकाल, प्रेमी ने गला रेतकर की थी हत्या — लापरवाही पर 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड