इंदौर। आमिर खान। सदरबाजार पुलिस की कार्रवाई, 12.74 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्तशहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदरबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.74 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह के निर्देश पर शहर में हॉट स्पॉट और शेडो एरिया में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकट्टा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।थाना सदरबाजार पुलिस ने 8 अप्रैल को एकदंत गणेश मंदिर के पीछे स्थित खाली मैदान में संदिग्ध रूप से बैठे एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी पॉलीथिन में रखी जिप लॉक थैली में मटमैले रंग का पाउडर मिला। पूछताछ में युवक ने इसे नशीला पदार्थ बताया।जांच में उक्त पदार्थ 12.74 ग्राम एमडी ड्रग पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोईन पिता जफर खान (24) निवासी जूना रिसाला, सदर बाजार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करता था।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत बड़ौले सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेहूं उपार्जन आज से शुरू, सीएम कार्यालय के कंट्रोल रूम से होगी निगरानी ”हमारा समय और लेखक की भूमिका” पर केंद्रित जलेसं का 10वां दिल्ली राज्य सम्मेलन संपन्न, ख़ालिद अशरफ़ अध्यक्ष और प्रेम तिवारी सचिव निर्वाचित