इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में जोन-02 और जोन-04 पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, खजराना क्षेत्र निवासी सैयद रेहान उर्फ मांडा पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर 2 अप्रैल 2026 से छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध किया गया है।इसी तरह रावजी बाजार क्षेत्र के सचिन आर्य, जो अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था, उसके खिलाफ भी स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर उसे भी छह माह के लिए भोपाल जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना खजराना के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव और उनकी टीम तथा थाना रावजी बाजार के प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के युवाओं को नशे की गिरफ्त में लाने वाले तस्करों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना सशक्त: अयोध्या-उज्जैन सांस्कृतिक जुड़ाव पर सीएम योगी का आभार Kerala election chaos: Congress MP Shashi Tharoor’s convoy attacked, 3 accused arrested