इंदौर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कुल 14 शातिर बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 कुख्यात बदमाशों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिलाबदर कर इंदौर शहर एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित किया गया है। वहीं 9 अन्य आदतन अपराधियों के विरुद्ध निर्बंधन आदेश जारी कर उन्हें निर्धारित अवधि तक संबंधित थानों में नियमित हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, ये सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद इनके द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं, जिससे आमजन की शांति और क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।पुलिस आयुक्त को संबंधित जोन के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर इन मामलों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। जिलाबदर किए गए बदमाशों को 3 से 6 माह की अवधि के लिए इंदौर और आसपास के जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं निर्बंधन आदेश के तहत 9 बदमाशों को तय समय पर थाने में हाजिरी देना, किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न होना और लोक शांति भंग न करने जैसी शर्तों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुयश हॉस्पिटल के बाहर लोहे का मचान गिरा, 5-6 मकान क्षतिग्रस्त डेली कॉलेज चुनाव विवाद में नया मोड़: मीडिया एजेंसी संचालक ने लगाए गंभीर आरोप, क्राइम ब्रांच में बयान दर्ज