इंदौर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक साथ दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए ड्रग्स तस्करी और फर्जी सिम कार्ड रैकेट पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ और फर्जी सिम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी बरामद की है।पहले मामले में क्राइम ब्रांच और थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर केदार नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी दिलीप सिंह बघेल (42) निवासी शुभम नगर के पास से 12.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और थाना एमजी रोड की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में मोहम्मद इकबाल (21) निवासी रानीपुरा-दौलतगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 12.82 ग्राम ब्राउन शुगर और 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपए है, जब्त कर आरोपियों से मादक पदार्थों के नेटवर्क और सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैतूल निवासी आरोपी विपिन मगरदे को गिरफ्तार किया, जिसने अधिक बोनस कमाने के लालच में अपने ही फोटो का इस्तेमाल कर करीब 84 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे।जांच में सामने आया कि आरोपी ने विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों जैसे VI, Airtel और BSNL के सिम कार्ड फर्जी तरीके से चालू किए। इसके लिए उसने अज्ञात व्यक्तियों के आधार कार्ड का उपयोग किया और कई मामलों में अपनी बहन व दोस्त के नाम का भी दुरुपयोग किया। टारगेट पूरा होने के बाद वह इन सिम कार्ड को डिएक्टिवेट कर देता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूरसंचार अधिनियम 2023, आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।क्राइम ब्रांच की इस संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि इंदौर पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त नजर बनाए हुए है और ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक निकला 9 माह से फरार वारंटी पश्चिम एशिया पर संसद में मोदी : बोले तो खूब, मगर कहा कुछ नहीं