नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है। देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों, आपूर्ति के साथ-साथ कमी की बातें सामने आ रही है। इस बीच सरकार ने 27 मार्च, 2026 को तेल और गैस की आपूर्ति और कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है। भारत सरकार के पेट्रोलियम, विदेश और शिपिंग मंत्रालय की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि देश में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70 प्रतिशत रिस्टोर किया गया है और 30 हजार टन गैस कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी गई है। इसके अलावा, पांच किलोग्राम वाले 30 हजार सिलेंडर भी दिए गए हैं। हमारे पास पेट्रोल और डीजल समुचित मात्रा में है, एलपीजी और पीएनजी उपलब्ध है, सिर्फ अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लाइन लगी हुई है। सरकार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। पिछले दो दिनों में अब एलपीजी के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर पैनिक फैलाया जा रहा है और अफवाह फैलाई जा रही है जबकि सच्चाई यही है पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया है कि लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है। लॉकडाउन होगा..! ऐसा कोई डिसीजन नहीं है कि लॉकडाउन होगा और ऐसा कोई विचार भी नहीं किया गया है। देश में एक लाख पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से 91,000 पीएसयू के है, देश में समुचित मात्रा में तेल है कहीं कोई कमी नहीं है। दो महीने का स्टॉक तो मैंने कम बोला है, दो महीने की तो सप्लाई हमारे पास उपलब्ध है। हमारे पास इसके अलावा समुचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पेट्रोल-डीजल: हर 15 दिन में होगी कीमतों की समीक्षा राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार