पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी के निधन पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने जताया शोक देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह अल्प प्रवास पर देवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आयोग मित्र डॉ. दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मानव अधिकारों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से लंबित शिकायतों और पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानव अधिकारों से संबंधित मामलों में अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एस.आर.एस. सोलंकी, एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार दीपिका पाव तथा डीएसपी बबीता बामनिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयोग को विभिन्न प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का यह दौरा जिला प्रशासन में सुधार लाने और आमजन के मानव अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह बैठक मानव अधिकार आयोग के सक्रिय रुख को दर्शाती है, जिसमें लंबित मामलों को प्राथमिकता देकर आम नागरिकों को न्याय दिलाने पर बल दिया जा रहा है। इंदौर: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी के निधन पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने जताया शोकइंदौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह आज इंदौर पहुंचे और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त किया।इस अवसर पर उनके साथ आयोग मित्र डॉ. दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। दोनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। डॉ. सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।यह शोक सभा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर आयोजित हुई, जहां कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी की मीटिंग आज– धड़कनें हो गईं तेज / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंचे? सीएम कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
You must be logged in to post a comment.