उज्जैन ।। बड़नगर ।। उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बड़नगर पुलिस ने एक बड़े शराब तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी जहरीली कच्ची शराब और करीब 10 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा XUV 3XO कार जब्त की गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिसमें कुल 15 अपराध दर्ज हैं। घटना का विवरणदिनांक 9 मार्च 2026 को थाना बड़नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार को मुखबिर से सूचना मिली कि रूनिजा की ओर से एक बिना नंबर वाली नीली महिंद्रा XUV 3XO कार में अवैध जहरीली शराब लेकर कोई व्यक्ति बड़नगर की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंची और प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेर अली उर्फ शैरू (पिता मैहर अली, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सुराना, थाना बिलपांक, जिला रतलाम) बताया। कार की तलाशी में ड्राइवर सीट के आगे डैशबोर्ड के नीचे रखी सफेद प्लास्टिक की कैन से करीब 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1500 रुपये बताई गई। कैन से तेज यूरिया युक्त तीखी गंध आ रही थी, जो अत्यधिक जहरीली होने का संकेत दे रही थी। पुलिस ने शराब और बिना नंबर वाली महिंद्रा XUV 3XO कार (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 49-ए (आबकारी अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड शेर अली उर्फ शैरू के खिलाफ जिला रतलाम के विभिन्न थानों (बिलपांक, आई.ए. रतलाम, माणकचौक, नामली, स्टेशन रोड, डीडी नगर) और उज्जैन के थाना उन्हेल में कुल 15 अपराध दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम, जुआ एक्ट, भादंसं, आर्म्स एक्ट आदि शामिल हैं। पूर्व में पुलिस ने आरोपी का ढाबा भी तुड़वा चुकी है। पुलिस की सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, सहायक उप-निरीक्षक नारायण सिंह वास्कले, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आर. हितेश हाडा, आर. तोलाराम डोडियार और सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा ताकि समाज को जहरीली शराब के खतरे से बचाया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागरिक परिक्रमा जवा में माता सावित्रीबाई फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया: श्रद्धांजलि में चित्र पर माल्यार्पण