इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों ने वर्ष 2026 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित आवेदकों को कुल ₹1,28,41,775 की राशि सुरक्षित वापस कराई है। यह उपलब्धि साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की सजगता और प्रभावी जांच का प्रमाण है। क्राइम ब्रांच को इस वर्ष विशेष रूप से फरवरी माह में लगभग 2000 साइबर फ्रॉड की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश पर तेजी से प्रभावी कार्यवाही की गई। टीम ने हजारों फर्जी बैंक खातों को फ्रीज कराया, 150 से अधिक हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम) को रिकवर कराया और 180 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स (जिनमें आवेदकों के नाम व फोटो का दुरुपयोग किया गया था) को ब्लॉक करवाया।मासिक रिफंड का विवरण (2026): – जनवरी: ₹36,46,049 – फरवरी: ₹91,95,726 साइबर फ्रॉड की सबसे प्रमुख शिकायतें निम्न तरीकों से आईं: – इन्वेस्टमेंट फ्रॉड (टास्क, ट्रेडिंग, गेमिंग आदि के नाम पर) – बैंक अधिकारी बनकर KYC अपडेट, रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम या क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी – डेटिंग एवं मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी क्राइम ब्रांच ने साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों को ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया है।आमजन से अपीलइंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने साइबर सुरक्षा के लिए Safe Clicks – AI Agentic Solutions (Chatbot) लॉन्च किया है। जागरूकता के लिए इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in पर जाएं या मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क करें। यदि आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो तो तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर हेल्पलाइन +91 704912-4445 पर कॉल करें, या 1930 (राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन), NCRP पोर्टल या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट “आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प” View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिलाएं हर क्षेत्र में लिख रही है प्रगति और विकास की नई इबारत अमेरिका में ट्रंप के ईरान हमले के खिलाफ उबाल: शहर-शहर विरोध प्रदर्शन, वेटरन्स ने भी उठाई आवाज