रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला में अनुशासन की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. यहां प्रशिक्षण ले रहे छह नव आरक्षकों ने वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर एक रील साझा की, जिसके संवादों को पुलिस विभाग की गरिमा के खिलाफ माना गया है. विभाग की छवि धूमिल करने को लेकर और इसे पुलिस विभाग की गरिमा के विपरीत मानते हुए अधिकारियों ने सभी नव आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह सभी नव आरक्षक वर्तमान में रीवा में प्रशिक्षण ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को दोपहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बने एक ग्रुप में वर्दी पहने हुए नव आरक्षकों की एक रील पोस्ट की गई. उसी दिन रात करीब 8 बजे तक इस रील को 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था. इसे लेकर पुलिस विभाग को लेकर कई नकारात्म टिप्पणियां भी सामने आईं. इसके बाद रील बनाने को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई. रील में क्या-क्या कहा गया.शकल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है…हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना…हमारे पास कपड़ा नहीं तो क्या वर्दी तो हैबता दें कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि शासकीय कार्य और प्रशिक्षण अवधि के दौरान वर्दी में किसी भी प्रकार का वीडियो या रील सोशल मीडिया पर न डाली जाए. प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक और बाहरी प्रशिक्षकों ने इस तरह के कृत्य करने के लिए निर्देश दिए थे. इस रील को लेकर अधिकारियों का मानना है कि रील में इस्तेमाल किए गए शब्द पुलिस की छवि के विपरीत हैं. इसे लेकर सभी नव आरक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल–इंदौर मार्ग की तीन बसें जप्त, अधिक किराया वसूलने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई वारासिवनी पुलिस की तत्परता: 72 घंटों में अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 4.10 लाख का माल बरामद