बेहतर परफॉर्मेंस कर एसीपी हीरानगर प्रथम, कमजोर कार्यवाही पर एसीपी सराफा सबसे अंतिम स्थान परइंदौर, 27 फरवरी 2026: इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई मासिक मूल्यांकन प्रणाली के तहत जनवरी 2026 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में लागू इस पारदर्शी और उत्तरदायी व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाना है।इस मूल्यांकन में विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों का निराकरण, सक्रिय पुलिसिंग, जनसंतुष्टि और अन्य पैरामीटर्स पर सभी 12 जोनों के सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्यों की समीक्षा की गई। जनवरी माह के मूल्यांकन में जोन-03 के हीरानगर अनुभाग के एसीपी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जोन-04 के सराफा अनुभाग के एसीपी सबसे कमजोर प्रदर्शन पर अंतिम (12वें) स्थान पर रहे। यह मूल्यांकन प्रणाली कमिश्नरेट स्तर पर थानों और एसीपी स्तर पर कार्य निष्पादन को नियमित रूप से मॉनिटर करने के लिए शुरू की गई है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन और कमजोर प्रदर्शन पर सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं। इससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में मदद मिल रही है।नीचे जनवरी 2026 के एसीपी मूल्यांकन के प्रमुख स्थान दिए गए हैं (पूर्ण सूची के अनुसार):1. जोन-03 – हीरानगर (प्रथम स्थान) 2. जोन-02 – विजयनगर 3. जोन-02 – खजराना 4. जोन-04 – जूनी इंदौर 5. जोन-02 – परदेशीपुरा 6. जोन-04 – अन्नपूर्णा 7. जोन-01 – महाराजगंज 8. जोन-03 – सयोगितागंज 9. जोन-01 – आजादनगर 10. जोन-01 – गांधीनगर 11. जोन-03 – कोतवाली 12. जोन-04 – सराफा (अंतिम स्थान)पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया मासिक आधार पर जारी रहेगी, ताकि अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर सुधार हो सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वारासिवनी में दिग्विजय सिंह का तीखा हमला: ‘मोदी जी एपस्टिन फाइल्स पर देश को दें जवाब, जनता की निजी जानकारी विदेश को बेची गई’ अजब MP के गजब विधायक