इंदौर/ पंकज शर्मा/ शहर की ख्यात और ऊर्जावान एवं युवा महिला उद्यमीयों के लिए प्रेरणा महिला उद्यमी श्रेष्ठा गोयल को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है ।इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर लोकसभा सांसद शंकर लालवानी द्वारा शहर की ख्यात युवा महिला उद्यमी श्रेष्ठा गोयल को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती गोयल सफल महिला उद्यमी होने के साथ एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश की वुमन विंग की अध्यक्ष होने के साथ ही वूमेन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की फाउंडर भी है । वे महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर बहुत लंबे समय से काम कर रही है ,जिसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है l इस नई जिम्मेदारी पर श्रेष्ठा गोयल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा जो एक नई जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी मेहनत और लगन से सुनियोजित रूप में क्रियान्वित करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों से जुड़ी हुई महिलाओं और उनकी समस्याओं के साथ ही विशेष तौर इंदौर में बनने वाले महिला औद्योगिक क्लस्टर के लिए भी सरकार के निर्देशों पर काम किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सारथी शिक्षा रोशन सेवा समिति का जुग्गी बस्ती में जागरूकता सत्र आयोजित राजनैतिक व्यंग्य-समागम