भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस को झटका लगा है। अटेर (भिंड) से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने शुक्रवार (20 फरवरी) को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस कदम से प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है, खासकर बजट सत्र के दौरान। कांग्रेस संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत कटारे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है। इस्तीफे में कटारे ने पारिवारिक दायित्वों और समय की कमी का हवाला दिया है। उन्होंने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र अटेर की जनता को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे। डॉ. कामले ने स्पष्ट किया कि यह इस्तीफा केवल उपनेता प्रतिपक्ष पद से संबंधित है, न कि पार्टी सदस्यता से। हेमंत कटारे कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं, इसका अंतिम फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विवेक पर निर्भर है। हेमंत कटारे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं और अटेर से दो बार के विधायक हैं। इस्तीफा देने के बाद सदन से बाहर निकलते ही उन्होंने फोन बंद कर लिया, जिससे अटकलें तेज हो गईं। पार्टी सूत्रों ने पार्टी में बने रहने पर जोर दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर चर्चा जारी है। यह घटनाक्रम बजट सत्र के बीच कांग्रेस की रणनीति पर असर डाल सकता है, जहां विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधूरे अस्पताल भवन और गंदगी पर MP मानवाधिकार आयोग की फटकार: डबरा में की गई कई संस्थाओं की जांच कांग्रेस प्रदर्शन में पुतला दहन के दौरान भड़की आग, ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह गंभीर झुलसे, ICU में भर्ती