उज्जैन, 14 फरवरी 2026: उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बड़नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 14 फरवरी 2026 को बरगाड़ी बायपास रोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग 6 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 600 रुपए बताई गई है।सूचना मिलने पर थाना बड़नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कस्बा भ्रमण और होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आदिनाथ विहार कॉलोनी के सामने बरगाड़ी बायपास रोड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में शराब लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण पुत्र रामचंद्र हरबोला, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम काशीपुरा थाना हरसुद जिला खंडवा (वर्तमान मुकाम मंगलवार हाट बाजार, देपालपुर, जिला इंदौर) बताया।कैन की जांच में उसमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब पाई गई, जिससे तेज यूरिया युक्त तीखी गंध आ रही थी, जो जहरीली होने की पुष्टि करती है। शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 34, 49-ए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।आपराधिक इतिहास आरोपी अरुण आपराधिक प्रवृत्ति का है और चोरी-चकारी में लिप्त रहता है। उसके खिलाफ जिला खंडवा (थाना हरसुद) में तीन और जिला इंदौर (थाना सांवेर) में एक अपराध दर्ज हैं, जिनमें धारा 279, 337, 338 भादंवि, 380, 457 भादंवि, 411 भादंवि तथा मोटर वाहन एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।सराहनीय कार्य इस सफल कार्रवाई में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सोभाग सिंह पंवार, सहायक उपनिरीक्षक सुनिल देवके, प्रधान आरक्षक 918 हेमराज खरे, आरक्षक 226 महेश मोर्या, 939 अजय चौहान, 1389 कैलाश गरवाल और 1635 राकेश रायकवार की सराहनीय भूमिका रही।उज्जैन पुलिस का यह अभियान अवैध शराब, नशे और अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में ऑपरेशन क्लीन जारी, लापरवाह पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई इंदौर: चंदन नगर का कुख्यात बदमाश इमरान उर्फ इम्मू पकड़ा, देशी कट्टा-कारतूस बरामद