आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जवा रीवा। रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुनगांव सातीतीर गांव से एक मामला सामने आया है जहा पर दिनांक 08/02/26 को कलयुगी बेटा गुलाब बसोर ने शराब के नशे में धुत अपनी सगी वृद्ध मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, हमले से वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी।सूचना पर जवा पुलिस ने मौके पर पहुचकर कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि सुन्दरिया देवी बंसल पति लल्लू बंसल उम्र 70 वर्ष निवासी सातीतीर थाना जवा जिला रीवा के साथ दिनाक 08/02/26 को जब वो अपने घर के अन्दर थी तभी समय करीबन दोपहर 02.00 बजे के आसपास भुनगाव निवासी का गुलाब बसोर शराब पीकर आया और नशे में मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर जमीन पर पड़ी लाठी उठाकर एक लाठी मारा और वहाँ से चला गया, मारपीट में दाहिने हाथ के कलाई में चोट आई है।कुछ देर बाद गुलाब बसोर पुनः कुल्हाड़ी लेकर आया और कुल्हाड़ी से मारने को दौडा, तभी गुलाब बसोर की वृद्ध मां मझली बसोर पति मुन्नीलाल बसोर उम्र 75 वर्ष निवासी भुनगांव ने बीच बचाव करने आई तो नशे में धुत गुलाब बसोर ने अपनी माँ के ऊपर कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया।जिससे मृतिका सिर फट गया और खून की धार बहने लगी, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जवा भेजा गया जहा पर उपचार के दौरान वृद्ध मां की मौत हो गयी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड का नया खेल: दुकानदारों से सामान लेकर रफूचक्कर हो रहे ठग रीवा रतहरा से 13 वर्षीय बालिका 4 दिन से लापता,कही नही लगा सुराग,थाने में गुमसुदगी की शिकायत हुई दर्ज