इंदौर में चोरी के शातिर गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत कनक एवेन्यू कॉलोनी में 24 जनवरी की रात चोरी का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने घटनास्थल से भागने के बाद फिर से चोरी की फिराक में थे, जिन्हें एमआर-12 निर्माणाधीन सड़क पर सफेद महिंद्रा बोलेरो के साथ पकड़ा गया। आरोपी भदर सिंह ग्रेवाल (30), थावसिंह (28) और ध्यान सिंह (24) ने पूर्व में भी लसुड़िया क्षेत्र में कई घरों से चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त बोलेरो जब्त की। कुल 6 अन्य चोरियों का खुलासा हुआ। ट्रैफिक प्रहरी अभियान में पुलिस कमिश्नर ने 4 उत्कृष्ट प्रहरियों को सम्मानित किया इंदौर पुलिस के “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान के तहत शहर की यातायात व्यवस्था में योगदान देने वाले 4 उत्कृष्ट नागरिकों—सुधीर सूभेदार, मंगेश कदम, जफर खान और नीरज शर्मा—को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। अभियान से अब तक 3050 जागरूक नागरिक जुड़ चुके हैं। नए प्रहरियों को कैप, जैकेट, लाइट बेटन आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कमिश्नर ने आमजन से QR कोड स्कैन कर अभियान में शामिल होने की अपील की।जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने 77 शिकायतों पर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 10 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की 77 शिकायतें सुनीं, जिनमें पारिवारिक विवाद, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन धोखाधड़ी और महिला अपराध प्रमुख थे। कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित, MD ड्रग्स और ब्राउन शुगर जब्तपुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार दिए। इसमें थाना राऊ से 62 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत करीब 6.31 लाख), अपराध शाखा से 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर, अवैध शराब तस्करी और अन्य मामलों में शामिल अधिकारी शामिल हैं। अलग से नारकोटिक्स विंग ने अशोक नगर के ग्राम कडराना में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां 1.25 किलो तैयार MD और 2.57 किलो तरल MD (कुल कीमत करीब 1.5 करोड़) जब्त हुई। दो आरोपी राघवेंद्र सिंह और प्रियांशु जैन गिरफ्तार, रसायन और पिस्टल भी बरामद। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई: चंदेरी के कडराना में MD फैक्ट्री उजागर, 3.82 किलो MD बरामद नीमच में वर्दी ने नहीं, भ्रष्टाचार ने मारा पुलिसकर्मी कोहेड कांस्टेबल होशियार सिंह की मौत पर सनसनीखेज सुसाइड नोट, भ्रष्ट अधिकारियों पर गंभीर आरोप