मालवा जर्नलिस्ट फोरम का मिलन समारोह सम्पन्न इंदौर। रविकांत वर्मा।।बॉर्डर पर सैनिक जिस तरह देश की रक्षा करते हैं उसी तरह समाज में रहकर समाज की रक्षा के लिए पत्रकार हमेशा सजग रहकर सच्चाई को उजागर करने का काम करता है। अगर पत्रकार सो गया तो देश सो जाएगा। इसलिए पत्रकार हर पल की खबर जनता के सामने रखता है। लोकतंत्र के लिए पत्रकार का सजग रहाना बेहद जरूरी है। यह बात महंत मंगलदास महाराज खाकी ने मालवा जर्नलिस्ट फोरम के मिलन समारोह बतौर अतिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर, नावघाट, बड़वाह में आयोजित किया गया था। संस्था की जानकारी सचिव प्रवीण जोशी दी। मालवा जर्नलिस्ट फोरम की ओर से अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, सरिता शर्मा, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला ने महंत खाकी महाराज का शाल – श्रीफल और मोतियों की माला से अभिनंदन किया गया। सरिता शर्मा ने खाकी महाराज को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया। कार्यक्रम में डॉ. कमल हेतावल, राजेंद्र सचदेव, कमलेश श्रीवास्तव, कल्याण सिंह चांदना, दिनेश देशमुख, विजय सालविया, डॉ. ममता शुक्ला, शुभम अग्रवाल, रवि, दिलीप सोलंकी , श्रीराम कर्मा, संजय जोशी, चंद्रकांत मरमट विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जोशी ने किया। आभार माना कमल हेतावल ने View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नईगढ़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न, 400 लोगो ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ पुलिस लाइन में सनसनी: फर्स्ट ईयर छात्रा दुर्गा कनोजे ने चाचा के क्वार्टर में लगाई फांसी, कारण अभी रहस्य