विहान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और अगस्त क्रांति मंच के सहयोग से हुआ आयोजन।

नईगढ़ी मऊगंज
मऊगंज जिला अंतर्गत जनपद पंचायत नई गढ़ी में जनपद पंचायत नई गढ़ी अध्यक्षया श्रीमती ममता कुंज बिहारी तिवारी एवं अगस्त क्रांति मंच के सौजन्य से विहान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

यह शिविर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में सामने आया। शिविर में भारी मात्रा में बच्चो, महिलाओं एवं बुजुर्गों की मौजूदगी रही।

जनपद अध्यक्षया श्रीमती तिवारी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम है और ग्रामीण भारत में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।
शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई थी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श दिया गया तथा जीवनशैली में सुधार को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी किया गया, मधुमेह रोगियों सहित जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया।

   इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में विहान हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राकेश पटेल ने लोगों से बिना चिकित्सकीय परामर्श के पेन किलर दवाओं का सेवन न करने की अपील की तथा मधुमेह से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और दिनचर्या में सुधार के उपाय बताए।
स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. राकेश पटेल, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. निकिता सिंह, डॉ. माही रजक, डॉ. विजय शुक्ला, अतुल मिश्रा सहित विहान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का समस्त चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा।
उस दौरान अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर. के. पाठक, विहान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. राकेश पटेल सहित पूरी टीम का नईगढ़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त किया। वही अगस्त क्रांति मंच  के कई  सदस्यों ने आयोजन को सफ़ल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading