सिरोंज । प्रदीप चौधरी। सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए देर रात औचक निरीक्षण किया। रात्रि 2:30 से 3:00 बजे के बीच उन्होंने **आनंदपुर थाने** की रात्रि गश्त और चौकीदारी व्यवस्था का आकस्मिक दौरा किया। विधायक ने पाया कि थाने की व्यवस्था पूर्णतः खराब है। थाना परिसर में कोई जवान सतर्क नहीं मिला और पूरी व्यवस्था सोई हुई नजर आई। विधायक उमाकांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:“आज मैंने रात्रि 2.30 से 3.00 बजे तक आनंदपुर गांव के थाने की रात्रि गश्त एवं चौकीदारी व्यवस्था को देखा। व्यवस्था पूर्णतः खराब है। मैंने थानेदार साहब, SDOP साहब, SP महोदय से आवेदन करता हूं कि आनंदपुर में रात्रि गश्त की व्यवस्था बहुत खराब है। वहां के व्यापारी गण कई बार गश्त सुधारने हेतु आग्रह कर चुके हैं। मैंने भी थानेदार महोदय अनुज प्रताप सिंह (आनंदपुर थाना), SDOP महोदय विकासखंड लटेरी तथा SP महोदय को अवगत कराया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधारना बिल्कुल गलत है। जनता के हित में सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।”विधायक ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों ने पहले भी कई बार रात्रि गश्त में सुधार की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।विधायक उमाकांत शर्मा ने थानेदार अनुज प्रताप सिंह, SDOP लटेरी और विदिशा के एसपी को तत्काल सुधार की मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और जनता के हित में सख्त कदम उठाए जाएंगे।यह घटना सिरोंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर विधायक की सक्रियता को दर्शाती है, जहां पहले भी उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अब रात्रि गश्त में सुधार होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क बालाघाट के लांजी में 10 मुस्लिम परिवार का बहिष्कार, हिंदू सम्मेलन में मुस्लिम विरोधी बयान से उपजा विवाद, पूर्व विधायक बोले यह संवैधानिक अधिकारों का हनन