कानपुर में अवैध आर्थिक गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने धनकुट्टी इलाके के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित मकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ। 2 करोड़ रुपये और 61 किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। चांदी की अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये है। पुलिस ने नेपाली मुद्रा भी जब्त की है, जो इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय आयाम की ओर इशारा करती है।सूत्रों के अनुसार यह मकान किसी गुप्ता से संबंधित बताया जा रहा है। यहां ये अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। यह छापेमारी कानपुर पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें अवैध धन संचय, हवाला कारोबार और काला धन के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा।एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी आधारित थी। हमनेइस मकान में छापा मारकर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। दो करोड़ रुपये, 61 किलोग्राम चांदी और नेपाली करेंसी बरामद हुई। जांच में पता चला है कि यह बड़ा गिरोह है, जिसमें और लोग शामिल हो सकते हैं। हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। उनके नेटवर्क, स्रोत तथा अन्य संदिग्ध ठिकानों की तलाश जारी है। जो नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें समय-समय पर सार्वजनिक किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की सराहनीय सफलता: मात्र एक सप्ताह में नाबालिग लड़की को बरामद कर परिवार को सौंपा बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, दहशत में ग्रामीण, मामले में सामने आई ये जानकारी…