इंदौर, 21 जनवरी 2026: पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए इंदौर पुलिस ने एक नव आरक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। डीआरपी लाइन में तैनात नव आरक्षक क्रमांक 4742 अर्जुन रैकवाल 29 जुलाई 2023 से 10 जनवरी 2025 तक लगातार 531 दिनों तक बिना किसी सूचना या वैध कारण के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे।इस लंबी अवधि की गैरहाजिरी को कर्तव्य के प्रति उदासीनता, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और अरुचि का स्पष्ट मामला मानते हुए विभागीय जांच पूरी होने के बाद डीसीपी (मुख्यालय), इंदौर द्वारा उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी लापरवाही पुलिस बल की छवि और कार्यक्षमता पर गंभीर प्रभाव डालती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चैंबर में महिला संग कथित आपत्तिजनक वीडियो से हड़कंप, IPS डॉ. रामचंद्र राव ने बताया फर्जी, CM सिद्धारमैया ने गृह मंत्रालय से मांगी जांच रिपोर्ट जनतंत्र की खोखल, तानाशाह की जीत!