भोपाल। प्रदीप चौधरी। भोपाल सिलाटर हाउस मामले में ईओडब्ल्यू पहुंची शिकायत भोपाल। भोपाल के सिलाटर हाउस (Slaughter House) मामले में अब भ्रष्टाचार और टेंडर अनियमितता की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) तक पहुंच गई है। कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता और युवा नेता अभिनव बरोलिया ने आज ईओडब्ल्यू में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अभिनव बरोलिया ने आरोप लगाया है कि सिलाटर हाउस के संचालन और संबंधित टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। टेंडर देने, योग्यता निर्धारण, मूल्यांकन और अनुबंध में नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषी पाए जाने पर चाहे कोई भी अधिकारी हो, महापौर हो या कोई बड़ा राजनीतिक नेता, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अभिनव बरोलिया ने कहा, “यह सिर्फ एक टेंडर का मामला नहीं है, बल्कि जनता के पैसे की लूट और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। भोपाल की जनता को पारदर्शी और नियमों के अनुसार काम करने वाली व्यवस्था का हक है। ईओडब्ल्यू को पूरी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”यह मामला पहले से ही विभिन्न स्तरों पर चर्चा में था, जहां स्थानीय स्तर पर शिकायतें दर्ज हुई थीं। अब ईओडब्ल्यू में शिकायत के साथ जांच की गति बढ़ने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माघ मेले में हंगामा: शंकराचार्य बिना स्नान के आए तो पाप लगेगा, सरकार पर भारी पड़ेगा – राकेश टिकैत डायरिया से नहीं, गंभीर बीमारी से हुई है हेमन्त की मृत्यु
You must be logged in to post a comment.