उज्जैन, 19 जनवरी 2026 जिला उज्जैन पुलिस द्वारा नाबालिग गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं उनके परिजनों तक पहुंचाने के विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुलिस ने एक भटके हुए नाबालिग बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है।घटना के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना बड़नगर को सूचना मिली कि बड़नगर बस स्टैंड पर एक कम उम्र का लड़का अकेला खड़ा है, जो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर बालक को थाने पर बुलाया।थाने पर लाए गए बालक काफी डरा-सहमा हुआ था। टीम ने धैर्यपूर्वक उससे बातचीत की और उसका नाम मो. समीर, पिता का नाम मो. अकबर, निवासी मधुबनी, बिहार होना पता चला। पुलिस की सूझ-बूझ एवं अनुभव से बालक के जीजा मो. नौसाद (पिता मो. अलाउद्दीन, ग्राम मुरेठ, जिला मधुबनी, बिहार) का संपर्क सूत्र प्राप्त किया गया। जीजा को तुरंत थाने बुलाया गया।जीजा को देखते ही बालक की खुशी का ठिकाना न रहा। इसके बाद बड़नगर पुलिस ने मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से बालक के माता-पिता से संपर्क कराया। बातचीत से इसकी पुष्टि हुई कि बालक वास्तव में उन्हीं का पुत्र है तथा जीजा ही उसे लेने आए हैं। बालक और उसके जीजा ने पुलिस की इस नेक पहल की जमकर सराहना की तथा उज्जैन पुलिस का आभार व्यक्त किया।सराहनीय टीम इस प्रशंसनीय कार्य में थाना बड़नगर की टीम ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई। टीम में शामिल प्रमुख सदस्य हैं: – निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार (थाना प्रभारी) – प्र.आर. 576 राहुल सिंह राठौर – आर. 254 मनोज बैरागी – आर. 1694 हितेश हाडा – सै. 402 ऊँकारलाल – सै. 102 धर्मेन्द्र डाबी इस सफलता के पीछे जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नाबालिग गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।बड़नगर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि “देश भक्ति जन सेवा” का नारा केवल शब्द नहीं, बल्कि उनके कार्यों में जीवंत रूप से परिलक्षित होता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच के टिकटों पर कालाबाजारी, पुलिस ने सख्त रुख अपनाया भटकी हुई महिला को परिवार से मिलाया, बड़नगर पुलिस ने एक बार फिर दिखाई संवेदनशीलता